1. मान्यता
प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड के माध्यम से विश्वकर्मा के रूप में मान्यता
2. कौशल
(क) कौशल सत्यापन के बाद 5-7 दिन (40) घंटे का बुनियादी प्रशिक्षण
(ख) इच्छुक उम्मीदवार 15 दिनों (120 घंटे) के उन्नत प्रशिक्षण के लिए भी नामांकन कर सकते हैं
(ग) प्रशिक्षण वजीफा : 500 रुपये प्रतिदिन
3. टूलकिट प्रोत्साहन
15,000 रुपये अनुदान
4. ऋण सहायता
(क) संपार्श्विक मुक्त उद्यम विकास ऋण: 1 लाख रुपये (18) महीने के पुनर्भुगतान के लिए पहली किश्त और 2 लाख रुपये (30) महीने के पुनर्भुगतान के लिए दूसरी किश्त
(ख) रियायती ब्याज दरः लाभार्थी से 5% लिया जाएगा, जिसमें 8% की ब्याज सब्सिडी सीमा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा चुकाई जाएगी
(ग) ऋण गारंटी शुल्क भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
5. डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन
अधिकतम 100 लेनदेन (मासिक) के लिए 1 रुपया प्रति लेनदेन ।
6. विपणन सहायता
राष्ट्रीय विपणन समिति (एनसीएम) गुणवत्ता प्रमाणन, ब्रांडिंग और संवर्धन, ई-कॉमर्स लिंकेज, व्यापार मेलों के विज्ञापन, प्रचार और अन्य विपणन गतिविधियों जैसी सेवाएं प्रदान करेगी।
PM Vishwakarma Yojana : योजना के उद्देश्य

PM Vishwakarma Yojana एक नई योजना है और इसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने के लिए शुरु से अंत तक समग्र समर्थन प्रदान करना है। योजना के उद्देश्य नीचे दिए गए हैं:
1. कारीगरों और शिल्पकारों को विश्वकर्मा के रूप में मान्यता प्रदान करना ताकि वे योजना के तहत सभी लाभ प्राप्त करने के योग्य बन सकें।
2. उनके कौशल को निखारने के लिए कौशल उन्नयन प्रदान करना और उन्हें प्रासंगिक और उपयुक्त प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना।
3. उनकी क्षमता, उत्पादकता और उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बेहतर और आधुनिक उपकरणों के लिए सहायता प्रदान करना।
4. इच्छित लाभार्थियों को जमानत मुक्त ऋण तक आसान पहुंच प्रदान करना और ब्याज अनुदान प्रदान करके ऋण की लागत को कम करना।
PM Vishwakarma Yojana : पात्रता मापदंड

1. हाथों और औजारों से काम करने वाला और योजना में उल्लिखित 18 परिवार आधारित पारंपरिक ट्रेडों में से किसी एक में स्वरोजगार के आधार पर असंगठित क्षेत्र में लगा हुआ एक कारीगर या शिल्पकार पीएम विश्वकर्मा के तहत पंजीकरण के लिए पात्र होगा।
2. PM Vishwakarma Yojana, पंजीकरण की तिथि को लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
3. लाभार्थी को पंजीकरण की तिथि पर संबंधित ट्रेड में लगा होना चाहिए और पिछले 5 वर्षों में स्वरोजगार / व्यवसाय विकास के लिए केंद्र सरकार या राज्य सरकार की इसी तरह की ऋण आधारित योजनाओं, जैसे पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि, मुद्रा, के तहत ऋण नहीं लिया होना चाहिए।
4. PM Vishwakarma Yojana के तहत पंजीकरण और लाभ परिवार के एक सदस्य तक ही सीमित रहेंगे। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए, एक ‘ परिवार ‘ में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल हैं।
This blog is about PM Vishwakarma Yojana, योजना के लाभ और लाभार्थी
Subhadra Yojana Blog: – https://yojana123.in/subhadra-yojana
आवेदन पत्र लिंक : https://www.pmvishwakarma.gov.in
1 thought on “PM Vishwakarma Yojana : के लाभ और लाभार्थी”