Chief Minister Ladli Behna Yojana, मध्य प्रदेश शासन ने 28 जनवरी, 2023 को राज्य में “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” लागू करने की घोषणा की। यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, और आर्थिक स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत मिलने वाले लाभों से महिलाओं और उनके बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होगा। साथ ही, महिलाएं अधिक आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर अपनी
प्राथमिकताओं के अनुसार खर्च करने में सक्षम होंगी। इस वित्तीय सहायता का उपयोग महिलाएं स्वरोजगार और आजीविका के साधन विकसित करने में भी कर सकेंगी, जिससे वे पारिवारिक निर्णयों में अधिक प्रभावी भूमिका निभाएंगी।
Chief Minister Ladli Behna Yojana के लाभ

प्रत्येक पात्र महिला को उसके आधार से जुड़े डीबीटी सक्षम बैंक खाते में प्रति माह ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी। 60 वर्ष से कम आयु की ऐसी महिलाएं, जो किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत ₹1000 से कम राशि प्राप्त कर रही हैं, उन्हें ₹1000 तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
पात्रता मानदंड
1. आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
2. विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं शामिल) पात्र होंगी।
3. Chief Minister Ladli Behna Yojana, आवेदन वर्ष में 1 जनवरी को महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Chief Minister Ladli Behna Yojana अपात्रता मानदंड
1. महिला या उसके परिवार की संयुक्त वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक हो।
2. महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता हो।
3. परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी विभाग, उपक्रम, मंडल या स्थानीय निकाय में नियमित/स्थायी/अनुबंधित कर्मचारी हो, या सेवानिवृत्त होकर पेंशन प्राप्त कर रहा हो।
आवेदन प्रक्रिया
ऑफलाइन आवेदन:
1. आवेदन पत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, या शिविर स्थल पर उपलब्ध होंगे।
2. आवेदक को आवेदन पत्र भरकर अपनी फोटो के साथ जमा करना होगा।
3. आवेदन पत्र लाड़ली बहना पोर्टल/ऐप के माध्यम से कैम्प स्थल, ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज़

1. परिवार एवं परिवार के सदस्यों की समग्र आईडी।
2. आधार कार्ड।
3. समग्र पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. Chief Minister Ladli Behna Yojana का उद्देश्य क्या है?
– महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, और पारिवारिक निर्णयों में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना।
2. पात्रता का मुख्य आधार क्या है?
– 1963 से 2000 के बीच जन्मीं स्थानीय विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा, या परित्यक्त) पात्र होंगी।
3. Chief Minister Ladli Behna Yojana वार्षिक आय की सीमा क्या है?
– इस योजना के अंतर्गत वही महिलाएं पात्र हैं, जिनके परिवार की संयुक्त वार्षिक आय ₹2.5 लाख या इससे कम है।
4. क्या परिवार में आयकरदाता होने पर आवेदन मान्य होगा?
– नहीं, यदि परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है, तो महिला योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
5. क्या अविवाहित महिलाएं Chief Minister Ladli Behna Yojana के लिये आवेदन कर सकती हैं?
नहीं, यह योजना केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं के लिए है।
अधिक जानकारी के लिए: https://cmladlibahna.mp.gov.in
जरूर देखें : – https://yojana123.in/pm-vishwakarma-yojana
2 thoughts on “Chief Minister Ladli Behna Yojana, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना”